राजस्थानलोकल न्यूज़

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर गोविंदगढ़ में निकली शोभायात्रा: महिलाएं कलश लेकर चली, युवतियों ने थामी ध्वजा; जगह-जगह हुआ स्वागत

गोविंदगढ़ (अलवर) गोविंदगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं कलश लेकर चलीं और युवतियों ने भगवान परशुराम की ध्वजा पताका थामी।

शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां निकाली गईं। यात्रा के दौरान भगवान परशुराम के जयकारे लगे। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाए और ठंडाई व शरबत पिलाकर शोभायात्रा का स्वागत किया।

ब्राह्मण समाज गोविंदगढ़ के अध्यक्ष कैलाश भगवती ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत ब्राह्मण धर्मशाला से हुई। समाज के लोग धर्मध्वजा और गले में दुपट्टा पहनकर धर्मशाला में एकत्रित हुए। शोभायात्रा में सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हुए।

यात्रा भगवान परशुराम के गीतों के साथ शुरू हुई। ये चौपड़ बाजार और मुख्य बाजार से होते हुए ब्राह्मण धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। धर्मशाला में धर्मसभा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!