राजस्थानलोकल न्यूज़

दिनेश ओलखा की प्रेरणा:-बेसहारा गायों के लिए जुटाई राशि से एम्बुलेंस खरीदकर भेंट

उदयपुरवाटी (झुञ्झूनु / सुमेर सिंह राव )  कस्बे के निकटवर्ती धनावता गांव के पास  खानेश्वर धाम गो सेवा समिति को एनएसयूआई प्रदेश सचिव दिनेश ओलखा ने अनुकरणीय पहल की है। बेसहारा गायों के लिये उन्होंने  सात लाख रुपये की राशि  जुटाकर उनके लिए एंबुलेंस खरीदकर भेंट की है। सोमवार को एक समारोह आयोजित करके विधायक भगवानाराम सैनी के मुख्य आतिथ्य में यह एम्बुलेंस भेंट की। विधायक भगवानाराम सैनी ने भी विधायक कोष से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है।

एनएसयूआई के प्रदेश सचिव दिनेश ओलखा ने गत सितंबर माह में एक शाम गोमाता के नाम भजन संध्या रखी थी। उसमें घोषणा की थी कि यहां घूमने वाली बेसहारा गायों की सेवा के लिए वे एक एम्बुलेंस देंगे। उन्होंने इसके लिए 7लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि जुताई और एम्बुलेंस खरीदकर भेंट की। उनके इस कार्य की इलाके में काफी चर्चा है। जिस गोशाला में यह एम्बुलेंस भेंट की है उसमें घायल गोवंश की सेवाएं की जाती है।

कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन रामनिवास सैनी ने हाई मास्क लाइट लगवाने की घोषणा की है। ठेकेदार हर्षाराम सैनी ने बीमार गायों के लिए दवाओं की आजीवन व्यवस्था करने की घोषणा की है। यहां पर गो सेवा समिति के कार्यकर्ता पिछले पांच साल से बिना वेतन गो सेवा कर रहे हैं। वे 30-35 किलोमीटर के दायरे में दुर्घटनाग्रस्त गोवंश का इलाज करते है।  गंभीर मामलों में पशुओं को गौशाला लाकर उपचार किया जाता है।

कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अध्यक्ष सुधींद्र मूंड, भौड़की पूर्व सरपंच प्रहलाद सिंह गिल, मोहर सिंह सोलाना , जैतपुरा सरपंच पवन वर्मा, पूर्व सरपंच मनोहर लाल सैनी, सैनी समाज के पूर्व अध्य्क्ष विनय सैनी आदि ने भी सम्बोधित करते हुए बेसहारा गायों की मदद का आश्वासन दिया। समिति के अमित जांगिड़, गोपाल शर्मा, सुनील सैनी, मुकेश सैनी समेत कई कार्यकर्ता गौ सेवा में समर्पित हैं। इस दौरान अमित ढेवा पोसाना , अंकित ओलखा इंद्रपुरा , श्याम कटारिया, सैयद मनियार, झूली राठी , अमित सैनी, मूलचंद गुजर, कुलदीप सैनी,मुकेश सैनी, जितेन्द्र ओलखा सोनू औलख समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पार्षद अजय तसिड ने समारोह का संचालन किया।

 इनका भी किया सम्मान – ताराचंद मित्तल द्वारा गौ सेवा के लिए ट्यूबवैल खुदवाने पर सम्मान किया गया। बेसहारा गायों को एम्बुलेंस प्रदान करने के लिए दिनेश ओलखा व उनके पिता हरलाल सिंह औलखा का सम्मान किया। गायों की सेवा व मदद को समर्पित  विनय सैनी और अशोक सैनी बाबा का भी सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!